Advertisement

जिला यूनेस्को कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल

जिला यूनेस्को कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल

विधायक अशोक कोठारी का किया जायेगा अभिनंदन

(रिर्पोटर:पवन गर्ग)

भीलवाड़ा। जिला यूनेस्को एसोसिएशन की वर्ष 2024-25 के लिए चेतन मानसिंहका की अध्यक्षता में गठित कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह 31 दिसम्बर, रविवार को प्रातः 10ः30 बजे ईरांस स्थित देवछाया विहार में यूनेस्को टेम्पल परिसर में आयोजित किया जायेगा।

यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने बताया कि भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक कोठारी पदस्थापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। साथ ही समारोह की अध्यक्षता भारतीय यूनेस्को क्लब महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल लाल माली करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उद्योगपति व मुरारका सूटिंग के चेयरमेन बनवारी लाल मुरारका, एल.एन.जे. गु्रप के ओ.एस.डी. रजनीश वर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने पर अशोक कोठारी का जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा उनका हार्दिक अभिनन्दन किया जायेगा।

कार्यक्रम संयोजक ललित अग्रवाल ने बताया कि इस समारोह में यूनेस्को के सभी साधारण सदस्य एवं कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थिति रहेंगे। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को यूनेस्को के आदर्श एवं उद्देश्यों के प्रति कटिबद्ध होकर, संगठन के क्रियाकलापों को साकार रूप देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई जायेगी।       

0 Response to "जिला यूनेस्को कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status