अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन टोंक जिला ईकाइ का विस्तार
(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)
टोंक। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन टोंक के जिला महामंत्री रवि अग्रवाल (निवाई) ने बताया कि जिला संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से जिले में चुने हुए जन-प्रतिनिधियों सहित कृषि मंडी के अध्यक्षों को विशेष आमंत्रित सदस्य (अतिथि) के रूप में शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिला प्रमुख श्रीमती सरोज बंसल, एडवोकेट नरेश बंसल, नगरपालिका निवाई के उपाध्यक्ष जितेन्द्र जैन चावरिया, नगर पालिका देवली के उपाध्यक्ष सौरभ जिन्दल, कृषि उपज मंडी व्यापार संघ निवाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन चावरियां, कृषि उपज मंडी टोड़ारायसिंह व्यापार संघ के अध्यक्ष अरूण सर्राफ, डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल टोंक, डॉ. राजीव बंसल टोंक, धर्मचंद जैन आंडरा, विशेष आमन्त्रित सदस्य (अतिथि) तथा रमेश जिन्दल देवली संरक्षक के रूप में शामिल किये गये है। जिला महामंत्री रवि अग्रवाल ने बताया कि जिला पदाधिकारियों से परामर्श के बाद जिला कार्यकारिणी को यथा शीघ्र अंतिम रूप दिया जाकर जनवरी माह में जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित कर प्राप्त सुझावों के आधार पर वर्ष भर के कार्यो का कलैंडर तैयार किया जाकर उसकी क्रियान्विति प्रारंभ की जावेगी।

0 Response to "अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन टोंक जिला ईकाइ का विस्तार"
एक टिप्पणी भेजें