Advertisement

भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा नव वर्ष

भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा नव वर्ष

 

108 स्वर्ण कलशों से होगी भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा

(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)

टोंक। शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र सांखना में नव वर्ष भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ सोमवार को मनाया जाएगा। प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रकाश सोनी एवं मंत्री प्यारचंद जैन ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रविवार को गुरुकुल के बालकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा सांयकाल भगवान शांतिनाथ की 51 रजत दीपकों से महाआरती की जाएगी, भक्तामर ग्रुप टोड़ारायसिंह द्वारा संगीतमय भक्तामर स्त्रोत ऋद्धि मंत्रों से 48 रजत दीप प्रज्जवलन करते हुए भक्तामर का पाठ किया जाएगा, रात्रि को भजन संध्या का आयोजन होगा। मीडिया प्रभारी राजेश अरिहंत ने बताया कि सोमवार नववर्ष की शुभ बेला पर प्रात: 7 बजे भगवान शांतिनाथ का अभिषेक एवं पुण्यार्जक श्रावक श्रेष्ठीयों के नाम के वाचन के साथ 108 स्वर्ण कलशों से भगवान शांतिनाथ, चंद्रप्रभु, शीतल नाथ की वृहद शांति धारा की जाएगी, दोपहर में अतिशय क्षेत्र पर शांति मंडल विधान का आयोजन होगा, जिसमें भगवान शांतिनाथ की भक्ति भाव के साथ पूजा करते हुए 148 अध्र्य एवं श्रीफल समर्पित किए जाएंगे । कोषाध्यक्ष मनीष बज ने बताया कि शांति मंडल विधान पुण्यार्जक तथा प्रात: एवं सांयकाल भोजन पुण्यार्जक श्रावक श्रेष्ठी पदमचंद, ज्ञानचंद, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार, आनंद कुमार, रियांश कुमार बंसल परिवार नगरफोर्ट होंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल होगी।

0 Response to "भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा नव वर्ष"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status