फारूखाबाद में शूटिंग बॉल प्रतियोगिता आयोजित
(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)
टोंक। विधानसभा टोंक के ग्राम फारूखाबाद में शूटिंग बॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में मुख्य अतिथि रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने शिरकत की। फारूखाबाद ग्रामवासियों ने अकबर खान का साफा माला पहनाकर सम्मान किया। संचालक ने सभी खिलाडिय़ों का मुख्य अतिथि को परिचय करवाया। फाईनल मैच में विजेता प्रथम विजेता करीमपूरा एवं द्वितीय विजेता अयान क्लब फरुखाबाद की हौसला अफजाई करते हुए अकबर खान ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा इस देश की जान है, आप में से ही एक युवा चुनकर अंतरराष्ट्रीय लेवल पर पहुंचेगा और अपने देश अपने जिले का गौरव बढ़ायेगा। इस अवसर पर समाजसेवी ज़हीर, संचालक सरफराज अहमद, असलम, इशाक, दीन मोहम्मद, अता मोहमद, अब्दुल वहाब एवं सत्तार अहमद आदि मौजूद थे।

0 Response to "फारूखाबाद में शूटिंग बॉल प्रतियोगिता आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें