Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन



(रिर्पोटर:ओपी शर्मा)

पीपलू। पीपलू की ग्राम पंचायत निम्हडा पर बुधवार को सरपंच तुलसीराम गुर्जर की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ। इस दौरान सरपंच तुलसीराम गुर्जर व मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य छोगालाल गुर्जर ने ग्रामीणों का सपथ दिलाई तथा ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच तुलसीराम गुर्जर ने अतिथियों का माला व साफा बंधवाकर स्वागत किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में महिला एवं बालविकास विभाग ने श्रीअन्न पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाई। शिविर में सबसे ज्यादा उज्जवला योजना में पंजियन को लेकर महिलाओं की भीड उमड पडी। शिविर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्हेडा व राजकीय उच्च प्रा. वि. बीजवाड की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यकम पेश किए। शिविर प्रभारी तहसीलदार इंद्र सिंह चौहान ने मोदी की गारंटी योजनाओ की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी प्रहलाद बैरवा, प्रधानाचार्य चेतराम वर्मा, प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश यादव, किसान नेता देवराज गुर्जर सहित कई अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status