Advertisement

संयुक्त निदेशक जयपुर केसर सिंह ने -कृषि उपज मण्डी का किया अवलोकन

संयुक्त निदेशक जयपुर केसर सिंह ने -कृषि उपज मण्डी का किया अवलोकन

(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। कृषि उपज मण्डी समिति में संयुक्त निदेशक जयपुर केसर सिंह ने आकस्मिक अवलोकन करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक केसर सिंह ने आकस्मिक अवलोकन करते हुए गेट पास काटना, जिन्स की लेब निकालना और ऑक्शन कार्य व ई-पेमेन्ट के बारे में जानकारी ली। संयुक्त निदेशक केसर सिंह ने व्यापारियों को बताया कि ई-नाम एप्लीकेशन को अपने मोबाईल में डाउनलोड कर उसमें रजिस्ट्रेशन करके आईडी पासवर्ड जनरेट कर जिन्स के क्यूआर कोड को स्केन कर उस जिन्स का ऑनलाइन के माध्यम से ऑक्शन किया जा सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि किसान ई-नाम मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से घर से ही मण्डी में लाने वाले जिन्स का टेम्परेरी गेट पास जनरेट कर क्यूआर कोड को मण्डी गेट पर दिखा कर परमानेंट गेट पास प्राप्त कर सकता है। इससे किसान को गेट पर अधिक समय नहीं देना होगा। उन्होंने बताया कि ई-नाम परियोजना के बारे में किसी भी प्रकार कि जानकारी कृषि मण्डी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर मण्डी सचिव क्रांतिकुमार मीणा, एलडीसी कुलदीप पाराशर, मण्डी में कार्यरत ई-नाम कर्मचारी शिवराज माथुर, तल्हा खान, नरसी चौधरी व लोकेश यादव सहित कई मण्डी व्यापारी व किसान मौजूद थे।

0 Response to "संयुक्त निदेशक जयपुर केसर सिंह ने -कृषि उपज मण्डी का किया अवलोकन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status