निर्वाचन के बाद पहली बार आगमन पर ग्रामीणों ने किया जगह-जगह स्वागत
विधायक ने निकाली जन आशीर्वाद यात्रा
(रिर्पोटर: ओपी शर्मा)
पीपलू। निवाई-पीपलू के नवनिर्वाचित विधायक रामसहाय वर्मा की शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गैस एजेंसी पीपलू से जुलूस के साथ हुआ। जगह-जगह समर्थकों, ग्रामीणों द्वारा विधायक वर्मा का निर्वाचित होने के बाद पहली बार आगमन पर माला-साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया।
विजयी जुलूस बसस्टैंड, मुख्य बाजार, चारभुजा मंदिर, घाणा चौराहा, रानोली रोड़ होते हुए वापस से बसस्टैंड पहुंचकर विसर्जित हुआ। जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्ता डीजे पर बज रहे देशभक्ति गानों पर झूमते हुए वंदे मातरम, भारत माता के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह आतिशबाजी की गई। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण चंदेल, मंडल अध्यक्ष प्रतापसिंह राजावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष दशरथसिंह राजावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, राजेश गौड़, गिर्राज गुर्जर, विमल, हिमांशु जैन, लड्डूलाल मेहरा, गिरधरसिंह हनोतियां व मुकेश शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "निर्वाचन के बाद पहली बार आगमन पर ग्रामीणों ने किया जगह-जगह स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें