30 दिसंबर व 1 जनवरी को यहां आयोजित होंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कैंप
(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)
टोंक। जिला कलेक्टर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता रथ एवं कैंपों का आयोजन 30 दिसंबर को ब्लॉक मालपुरा में सुबह ग्राम पारली में, दोपहर को मलिकपुर में, ब्लॉक देवली में सुबह ग्राम खवासपुरा में, दोपहर को आंवा में जागरूकता रथ तथा कैंपों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक निवाई में सुबह ग्राम ढाणी जुगलपुरा में एवं दोपहर को पलेई में एवं टोंक ब्लॉक में सुबह ग्राम पराणा में एवं दोपहर को ग्राम बरौनी में कैंप आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 1 जनवरी को ब्लॉक मालपुरा में सुबह बरोल में, दोपहर को कचौलिया में, ब्लॉक उनियारा में सुबह ग्राम कुण्डेर में, दोपहर को सुरेली में जागरूकता रथ तथा कैंपों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक निवाई में सुबह ग्राम चैनपुरा में एवं दोपहर को सेदरिया खुर्द में एवं ब्लॉक टोडारायसिंह में सुबह ग्राम हमीरपुर में एवं दोपहर को ग्राम अलियारी में कैंप आयोजित किए जाएंगे।

0 Response to "30 दिसंबर व 1 जनवरी को यहां आयोजित होंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कैंप"
एक टिप्पणी भेजें