Advertisement

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन


(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)

टोंक। राजकीय महाविद्यालय टोंक में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के तहत संयुक्त रूप से चल रहे सात दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ।

कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार मीना ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि जीएसटी के संयुक्त आयुक्त प्रभु लाल मीणा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सकारात्मक सोच व सर्वजन हिताय के भाव के साथ समाज सेवा के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता को दृढ़ इच्छा शक्ति, लगन, धैर्य के साथ निरंतर मेहनत से प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर वाणिज्य कर अधिकारी मुखराम मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व, सहयोग, सामाजिकता जैसे अनेक गुणों का विकास कर उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक है। उन्होंने स्वयंसेवकों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने, मोबाइल में समय बिताने के बजाय अपनी कॉलेज शिक्षा को प्रामाणिक पुस्तकों से अध्ययन कर पूर्ण मनोयोग से अच्छी तरह से पूर्ण करें तभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित हो सकती है। प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से बाहर की वास्तविक दुनिया से रूबरू करवाकर उनमें अपने सामयिक परिवेश के प्रति सजगता व दायित्व बोध का विकास करते हैं।

कार्यक्रम अधिकारी ने सात दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में प्रत्येक दिवस को दो सत्रों -बौद्धिक सत्र तथा श्रमदान सत्र का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने सोलंगपुरा व चिडी़ की बाड़ी में सामाजिक कुप्रथाओं-बाल विवाह, दहेज प्रथा की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली। साथ ही, नुक्कड़ नाटक से बाल विवाह व दहेज प्रथा की रोकथाम तथा नशा मुक्ति का संदेश देकर बुराइयों से मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

0 Response to "सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status