शनिवार एवं रविवार को जिला परिवहन कार्यालय खुला रहेगा
शनिवार, 30 दिसंबर 2023
Comment
एमनेस्टी योजना 2023
(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)
टोंक। राज्य सरकार के निर्देश पर राजकीय अवकाश शनिवार एवं रविवार को जिले का परिवहन कार्यालय खुले रहेगा। जिला परिवहन अधिकारी संपतराम वर्मा ने बताया कि एमनेस्टी योजना 2023 के तहत जुर्माना राशि एवं टैक्स राशि की पेलेन्टी में छूट देने के लिए 30 एवं 31 दिसंबर 2023 को कार्यालय खुला रहेगा। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि ऐसे वाहन जो ई-रवन्ना एवं टैक्स राशि में बकाया है उन्हें छूट देने के लिए शनिवार एवं रविवार को परिवहन संबंधी समस्त कार्यों के लिए खुले रहेगें। उन्होंने वाहन स्वामियों को कहा है कि व एमनेस्टी में छूट लेकर अपनी बकाया राशि जमा करवा देवे। एमनेस्टी योजना 31 दिसंबर को समाप्त होने के बाद बाकी रहे वाहनों पर विशेष अभियान चलाया जाकर उनको जब्त कर उनसे जुर्माना राशि सहित वसूल किया जावेंगा।

0 Response to "शनिवार एवं रविवार को जिला परिवहन कार्यालय खुला रहेगा"
एक टिप्पणी भेजें