व्यवस्थाएं सुधारें नहीं तो होगी कार्रवाई-रामसहाय वर्मा
शनिवार, 30 दिसंबर 2023
Comment
विधायक वर्मा ने चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, चिकित्सकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई। विधायक रामसहाय वर्मा ने शुक्रवार को सामुदायिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक वर्मा ने टॉयलेट बंद मिलने व अस्पताल परिसर में गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। इस दौरान विधायक वर्मा ने मरीजों के वार्डो, दवा स्टोर, इमरजेन्सी कक्ष, एक्सरे रूम, दवाई वितरण केन्द्र का निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन की व्यवस्था के लिए कहा। इस पर विधायक ने शीघ्र ही सोनोग्राफी मशीन की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। विधायक वर्मा ने अस्पताल प्रभारी से राज्य सरकार द्वारा दी जा रही तमाम जांचों की सुविधा चिकित्सालय में ही होने के लिए पाबन्द किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के बाहर एक भी जांच पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लोगों ने विधायक वर्मा से अस्पताल में रिक्त पदों डिेंटिस्ट सर्जन व एलर्जी स्पेशलिस्ट सहित अन्य रिक्त पदों को भरने की मांग की। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने अति शीघ्र ही सोनोग्राफी मशीन का टेंडर करने के लिए अस्पताल प्रभारी को कहा। इस पर चिकित्सकों द्वारा तुरंत प्रभाव से एस्टीमेट बनवाकर सौंपने के लिए कहा। विधायक वर्मा ने चिकित्सकों से 24 घंटे हेड क्वार्टर पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक डेली अप डाउन नहीं करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्रसिंह चौधरी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. के. के. विजय, डॉ. पीएन बैरवा, रामजीलाल बैरवा, डॉ. ओमनारायण मीणा, भाजपा की वरिष्ठ नेता परशुराम कुमावत, शहर महामंत्री करणसिंह राजावत, उप प्रधान दयाराम जाट, पार्षद गिरिराज जाट, नितिन छाबड़ा व राजू मालावत सहित कई जनप्रतिनिधि व चिकित्सकर्मी मौजूद रहे।

0 Response to "व्यवस्थाएं सुधारें नहीं तो होगी कार्रवाई-रामसहाय वर्मा"
एक टिप्पणी भेजें