पूजित अक्षत रथ का खंडवा, पहाड़ी, भंवता व भांवती में किया भव्य स्वागत
निवाई। अयोध्या जी से आया पूजित अक्षत रथ खंडवा, पहाड़ी, भंवता व भांवती पहुंचा जहां लोगों ने अक्षत कलश का भव्य स्वागत किया और पूजन करके मंदिर में स्थापित किया। रामकिशन पहाड़ी ने बताया कि रथ के साथ रामकिशन गुर्जर बहादुरपुरा, शिवराज पाराशर, सीताराम महावर, प्रेमप्रकाश शर्मा, शिवजीलाल खंगार गांव में पहुंचे। जहां नाथू जैन, सीताराम चौधरी, केदार चौधरी, दिनेश, रामजस, धर्मराज, राकेश जैन ने उनका स्वागत किया। चमनसिंह खंडवा ने बताया कि अक्षत कलश का अशोक जैन, रणवीर सिंह, छितर चौधरी, देवनारायण, खेमराज, राजेश मीणा, शंकर चौधरी सहित कई ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सीताराम महावर, प्रेम प्रकाश शर्मा ने आह्वान किया कि 22 जनवरी को गांव में भव्य और दिव्य दीपावली मनाएं। इसी प्रकार गांव भाँवता व भाँवती में अयोध्या नगरी से आए पूजित अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का भांवती मे पंडित मुकेश शर्मा के सानिध्य में ग्रामीणों द्वारा विधि विधान से पूजन करवाया गया व गांव में ढोल, शंख बजाते हुए मंगलगान व रामधुनी के शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर संयोजक सोभाग चौधरी, मनोज राणा, चैनपुरा मंडल कार्यवाह अर्जुन शर्मा, कृष्ण चैनपुरा, कैलाश जयसिंहपुरा, राहुल शर्मा, रविंद्र चौधरी, अभिषेक शर्मा, सहसंयोजक रामराय चौधरी, वास्तु प्रभारी नंदलाल प्रजापत, रविंद्र चौधरी, केदार जाट, रामावतार चौधरी, गिरिराज पारीक, मुरली चौधरी, महावीर चौधरी व दिनेश चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "पूजित अक्षत रथ का खंडवा, पहाड़ी, भंवता व भांवती में किया भव्य स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें