53 अपराधियों को किया गिरफ्तार
निवाई। पुलिस वृत्त निवाई क्षेत्र में स्थानीय थाना पुलिस ने तीन दिवसीय अपराधियों के धर पकड़ अभियान के दौरान 53 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार टोंक पुलिस अधीक्षक राजऋषि राज वर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चौधरी के निर्देशन में निवाई व पुलिस उपाधीक्षक महावीरसिंह शेखावत के निकट सुपरविजन में गठित चार टीमों द्वारा धरपकड़ अभियान के तहत चार हिस्ट्रीशीटर, आम्र्सएक्ट में 5, एनठीपीएस एक्ट में 5, भू-माफिया, शराब माफिया व सम्पति संबन्धि अपराधों में कार्रवाई करते हुए 22 अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। उन्होंने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई में कुल 19 अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। थाना अधिकारी हरिपाल सिंह के नेतृत्व में कुल 53 जनों को अलग-अलग जगह से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

0 Response to "53 अपराधियों को किया गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें