Advertisement

विज्ञातीर्थ गुंसी में मनाया आचार्य विमलसागर महाराज का समाधि दिवस

विज्ञातीर्थ गुंसी में मनाया आचार्य विमलसागर महाराज का समाधि दिवस



(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी में आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में आचार्य विमलसागर जी महाराज का 30 वां समाधि दिवस मनाया गया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद नित्य प्रति पूजा, भगवान शांतिनाथ जिन पूजा, गणाचार्य विराग सागर महाराज पूजा एवं वात्सल्य मूर्ति रत्नाकर आचार्य विमल सागर महाराज की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई। जौंला ने बताया कि गुरु भक्तों ने भक्ति भावों के साथ अघ्र्य समर्पण किये। तत्पश्चात माताजी ने प्रवचन सभा में संस्मरण सुनाते हुए कहा कि आचार्य विमलसागर महाराज परोपकार के धनी थे। उनकी ज्योतिष विद्या, आयुर्वेदाचार्य, तपस्या, त्याग एवं समता से अनेकों दुखियों के दु:ख को दूर किया। ऐसे वात्सल्य के दिवाकर आचार्यश्री के चरणों में त्रय भक्ति पूर्वक नमोस्तु करते हुए भावांजलि दी गई। जौंला ने बताया कि आगामी 1 जनवरी को भगवान शांतिनाथ जी का महामस्तकाभिषेक का आयोजन होने जा रहा है । चातुर्मास समिती के अध्यक्ष अनिल बनेठा, मंत्री राजेन्द्र बगडी द्वारा आयोजन की तैयारियाँ की जा रही है।

0 Response to "विज्ञातीर्थ गुंसी में मनाया आचार्य विमलसागर महाराज का समाधि दिवस"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status