थाईलैंड में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में आदिल नागौरी ने जीता रजत पदक
(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)
टोंक। अन्तर्राष्ट्रीय रॉ-पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में थाईलैंड में आयोजित पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए टोंक जिले के निवासी आदिल नागौरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल जीता है। शेरा जिम के संस्थापक एवं टोंक जिला पॉवर लिफ्टिंग एसो. के अध्यक्ष अब्दुल गफूर शेरा ने बताया कि मेधावी एवं प्रतीभा के धनी आदिल खान नागौरी ने अन्र्तराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जिला पॉवर लिफ्टिंग सचिव सिकन्दर नक़वी ने बताया कि आदिल चार बार राज्य स्तर पर, तीन बार राष्ट्रीय स्तर स्वर्ण पदक विजेता रहे एवं एक बार एशियाई स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किये है। सिकन्दर नकवी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाईलैंउ में आयोजित अन्र्तराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में आदिल खान नागौरी ने 220 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा कर भारत का गौरव बढ़ाया है, साथ ही प्रदेश व टोंक जिले का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को शेरा जिम में आयोजित समारोह में मेहबूब उस्मानी, एड. सरजात खान, एड. सलीम नक़वी, एड. रईस, वकील अहमद उनियारा, ओलंपिक संघ के मुमताज राही, सेवादल के जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक खान, उप-सभापति बजरंग लाल वर्मा, शंकर लाल फुलेता, सुरेश कुमार वर्मा, काशिफ जुबेरी, एड. अब्दुल्ला मुजाहिद, वक्फ बोर्ड के राज्य मंत्री अबूबकर नक़वी, रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान, अन्र्तराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टर साजिद अहमद, मुमताज उस्मानी, करीम अहमद, यशवन्त सिंह टांक आदि ने आदिल नागौरी को शुभकामनाऐं एवं मुबारकबाद दी है।

0 Response to "थाईलैंड में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में आदिल नागौरी ने जीता रजत पदक"
एक टिप्पणी भेजें