श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूजित पीले अक्षत व रामलला के चित्र की निकाली की शोभायात्रा, सामग्री का किया वितरण
(रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई |अयोध्यानगरी से भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर मे विराजमान होने के शुभ अवसर को महोत्सव के रूप मे मनाने को लेकर गांव चैनपुरा में अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश का पंडित द्वारा विधि विधान से पूजन करके गांव में बैंड बाजे के शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु रामधुनी के साथ नाचते हुए शोभा यात्रा चल रहे थे। खंड संयोजक रामकिशन गुर्जर ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सह संयोजक राधेश्याम शर्मा, मंडल संयोजक पाथेय कण प्रमुख प्रेमप्रकाश रजवास व बौद्धिक ज्ञान प्रमुख रघुवीर स्वामी के निर्देशन में चैनपुरा मंडल में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा से श्री मुरली मनोहर महाराज ठाकुर जी के मंदिर में रखा गया। प्रमुख प्रेमप्रकाश शर्मा रजवास द्वारा बौद्धिक ज्ञान देखकर श्री रामजन्मभूमि के बहुत सालों के बाद अयोध्या में राम मंदिर के लिए सतत चला संघर्ष हमारी संस्कृति की अक्षुणता का द्योतक रहा है और आजादी के बाद श्रीराम जन्मभूमि भूमि आंदोलन भारत की अस्मिता के संघर्ष की पहचान था। खंड संयोजक रामकिशन गुर्जर ने बताया कि नवीन भव्य मंदिर मे 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सत्संग, भजन -कीर्तन, रंगोली, मंगलगान, मंदिर व भवनों की सजावट व सामूहिक प्रसादी से करना चाहिए। यह पीले चावल हर हिन्दू के घर तक पहुंचना चाहिए। अयोध्या मे पहुंचकर प्रभु दर्शन करना चाहिए। इस अवसर पर समिति का गठन किया गया जिसमें संयोजक अखिलेश शर्मा, सदस्य दीपक गुर्जर, शिशुपाल, मनमोहन, रमेश नारनौलिया, राधेश्याम शर्मा, राजाराम शर्मा, रामजीलाल, गिर्राज नारनौलिया, रामप्रसाद नारनौलिया, रामावतार चौधरी, सियाराम, सत्यनारायण शर्मा, रामस्वरूप गुर्जर, गिरधारी शर्मा, शंकर शर्मा, गिरिराज गुर्जर, केदार गुर्जर, महेश शर्मा, देवेंद्र गुर्जर, तपेंद्र गुर्जर, खुशीराम गुर्जर व महेंद्र गुर्जर सहित अन्य रामभक्तों को भी शामिल किया गया है। इसी प्रकार बुधवार को भणकपुरा चतुर्भुजपुरा, सुनारा, राहोली, हनोतिया बुजुर्ग, चैनपुरा व जयसिंहपुरा गांवों में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राधेश्याम शर्मा, सीताराम महावरए, रघुवीर स्वामी, रामकिशन व प्रेम प्रकाश शर्मा ने सुबह से शाम तक राम भक्त के रूप में शामिल होकर सामग्री का वितरण किया।

0 Response to "श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूजित पीले अक्षत व रामलला के चित्र की निकाली की शोभायात्रा, सामग्री का किया वितरण "
एक टिप्पणी भेजें