कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस गंगा जमुना मैरिज गार्डन में मनाया। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर पराना ने कांग्रेस के बलिदान व देश के हित में कांग्रेस के पूर्व नेताओं द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। स्थापना दिवस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ब्रह्म प्रकाश गुर्जर ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को थियिसोफिकल सोसायटी के प्रमुख सदस्य रहे। बम्बई के गोकुलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। 1885 में बनी कांग्रेस पार्टी की कमान देश के 57 नेताओं ने संभाली थी आज कांग्रेस पार्टी अथवा समुद्र की तरह पूरे भारतवर्ष में फैली हुई है। सबसे ज्यादा 45 साल तक पार्टी की कमान नेहरु-गांधी परिवार के पास ही रही है। लोकसभा चुनाव 2024 हम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के नेतृत्व में एक जुट होकर लड़ेंगे। हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी व कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए फिर से बस द्वारा प्रत्येक राज्य में यात्रा की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष पारस पहाड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ब्रह्मप्रकाश गुर्जर, पूर्व पार्षद प्रदीप पारीक, एडवोकेट सतीश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष दुर्गालाल सैनी, सुरेंद्र बेनीवाल, पवन बोहरा, राकिशन टोडवाल, प्रदीप पारीक, ओम विजय, मदन सरपंच, गिरिराज जैन चंवरीया, देवकरण राजावास, रामचंद्र चौधरी, रामावतार सैनी, बनवारीलाल गंगवाल, कैसरलाल करेड़ा बुजुर्ग, नमोनारायण मीणा गुड्डा, कमल जैन, जीवतराम यादव चेनानी, सुरेंद्रकुमार यादव कानेसर, तुलसीराम सरपंच लुहारा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया"
एक टिप्पणी भेजें