Advertisement

EKYC अपडेट जरूरी: प्रतीक गैस एजेन्सी मेनेजर श्री मुकुल शर्मा ने बताया की सभी उपभोक्ता को 31 दिसम्बर तक भौतिक सत्यापन कराना जरुरी

EKYC अपडेट जरूरी: प्रतीक गैस एजेन्सी मेनेजर श्री मुकुल शर्मा ने बताया की सभी उपभोक्ता को 31 दिसम्बर तक भौतिक सत्यापन कराना जरुरी


 
केवाईसी के लिए गैस एजेंसी कार्यालय पर ग्राहकों की लगी भीड़

(रिपोर्टर:अशोक पारीक)

निवाई | केंद्र सरकार के निर्देशों पर गैस उपभोक्ताओं की केवाईसी करवाने के लिए गैस एजेंसी कार्यालय पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। जैसे-जैसे अंतिम तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे एजेंसी कार्यालय पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। केवाईसी यानी अपने ग्राहक को जाने थीम पर उपभोक्ता को गैस एजेंसी कार्यालय पर स्वयं को पहुंचना पड़ रहा है। घर के बुजुर्गों के नाम से अधिकतर गैस कनेक्शन होने के कारण वृद्ध उपभोक्ताओं को उनके परिवारजन लेकर पहुंच रहे हैं। कई बुजुर्ग उपभोक्ताओं को तो एजेंसी कार्यालय पर परिवार के सदस्य पकड़ कर ले जाते हुए देखे गए। बुजुर्ग उपभोक्ताओं के फिंगर प्रिंट्स नहीं आ पाने से भी अधिक समय लग रहा है। समीर गैस एजेंसी संचालक बीरबल यादल ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में शहरी व ग्रामीण मिलाकर कुल 16 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। केंद्र सरकार की केवाईसी के लिए निर्धारित की गई अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इसकी वजह से सभी एजेंसी कार्यालयों पर उपभोक्ता ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 200 से 250 उपभोक्ताओं की केवाईसी हो रही है। 

गुरूवार शाम तक कल 2 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की केवाईसी हो चुकी है। साइट पर दबाव बढऩे के कारण नेटवर्क की समस्या भी आ रही है जिससे समय अधिक लग रहा है। उन्होंने बताया कि एजेंसी कार्यालय पर केवाईसी के लिए तीन काउंटर लगे हुए हैं जिन पर उपभोक्ताओं की केवाईसी हो रही है। इसके साथ ही विकसित भारत शिविरों में भी केवाईसी का कार्य किया जा रहा है। सभी उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से केवाईसी करवाना होगा।इस दौरान वहाँ कार्यरत सहायक मेनेजर हेमराज कुमावत, सुरेश गुर्जर, लक्ष्मण यादव सभी अपनी सेवाए प्रदान कर रहे है | 

0 Response to "EKYC अपडेट जरूरी: प्रतीक गैस एजेन्सी मेनेजर श्री मुकुल शर्मा ने बताया की सभी उपभोक्ता को 31 दिसम्बर तक भौतिक सत्यापन कराना जरुरी "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status