जीपीडीपी प्लान पर विस्तार पर हुई चर्चा
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023
Comment
क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | ग्राम पंचायत पहाड़ी में सिकोईडिकोन संस्था में रक्षण परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी प्लान पर विस्तार से चर्चा की गई। सरपंच आशा देवी जाट ने समुदाय के साथ जीपीडीपी प्लान को लेकर चर्चा करते हुए बताया कि प्लान में समुदाय की भागीदारी आवश्यक है। जीपीडीपी प्लान में महिलाओं व बालिकाओं से संबंधित मुद्दों को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा व भौतिक कामों को भी 2024 के प्लान में शामिल किया जाएगा। जिसमें सभी की भागीदारी होगी। कार्यशाला में वार्ड पंच रमेश जाट, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशासहयोगिनी व समुदाय की भागीदारी रही। संस्था कार्यकर्ता सोनू चौधरी ने जीपीडीपी प्लान 2024 में मानवीय विकास के मुद्दों को प्राथमिकता से जुड़वाने की प्रक्रिया पर जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 26 जनवरी तक प्लान में छूटे हुए मुद्दों को जुड़वाया जा सकता है।
0 Response to " जीपीडीपी प्लान पर विस्तार पर हुई चर्चा"
एक टिप्पणी भेजें