Advertisement

Mata Vaishno Devi: नई साल पर भीड़ को देखते हुए किए गए पुख्ता इंतजाम, 31 दिसंबर को श्रद्धालुओं को जारी होगा विशेष यात्रा कार्ड

Mata Vaishno Devi: नई साल पर भीड़ को देखते हुए किए गए पुख्ता इंतजाम, 31 दिसंबर को श्रद्धालुओं को जारी होगा विशेष यात्रा कार्ड

 

नव वर्ष के आगमन को लेकर 31 दिसंबर को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मध्यनजर यू तो श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा कई तरह के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच 31 दिसंबर को भीड़ पर नियंत्रण करने को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड मां वैष्णो देवी यात्रा करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को विशेष स्टीकर युक्त आरएफआईडी यात्रा कार्ड उपलब्ध करवाएगा।

जम्मू । नव वर्ष के आगमन को लेकर 31 दिसंबर को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मध्यनजर यू तो श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा कई तरह के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच 31 दिसंबर को भीड़ पर नियंत्रण करने को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड मां वैष्णो देवी यात्रा करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को विशेष स्टीकर युक्त आरएफआईडी यात्रा कार्ड उपलब्ध करवाएगा। इस यात्रा कार्ड की जांच बार कोड मशीन द्वारा प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी के साथ ही नए ताराकोट मार्ग के प्रवेश द्वार, कटड़ा हेलीपैड के साथ ही बाणगंगा क्षेत्र, धार्मिक अर्धकारी मंदिर क्षेत्र, छांजी छत, हिमकोटि आदि स्थानों पर भी श्राइन बोर्ड के अधिकारीओ व कर्मचारियों द्वारा द्वारा की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बिना आरएफआईडी यात्रा कार्ड के कोई भी मां वैष्णो देवी की यात्रा न कर सके।

कटड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड सीईओ अंशुल गर्ग ने आगे कहा कि 31 दिसंबर को उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के नियंत्रण को लेकर यू तो कई तरह के पुख्ता कदम श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा उठाए गए हैं इनमें कटड़ा से लेकर भवन तक क्षेत्र को 6 सेक्टर में बांटा गया है प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी डिप्टी सीईओ श्राइन बोर्ड अधिकारी के पास रहेगी वही मां वैष्णो देवी भवन परिसर के 500 मीटर के क्षेत्र को पांच सेक्टर में बांटा गया है प्रत्येक 100 मीटर के सेक्टर की जिम्मेदारी श्राइन बोर्ड अधिकारियों के साथ कर्मचारी यहां तक कि सुरक्षा बलों के अधिकारी व जवानों के पास रहेगी।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल्स यानी कि एनजीटी के आदेशों पर प्रतिदिन 50000 से अधिक श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान नहीं कर पाएंगे इसको पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाएगा। एक और जहां मां वैष्णो देवी भवन के साथ ही सभी मार्ग यहां तक की आधार शिविर कटड़ा में सुरक्षा बलों के साथ ही पुलिस विभाग की अतिरिक्त कंपनियां के तैनाती की गई है दूसरी ओर ड्रोन द्वारा भी निगरानी की जाएगी।

अगर किसी कारणवश वैष्णो देवी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है तो उसको लेकर भवन मार्ग के महत्वपूर्ण स्थान पर श्रद्धालुओं को रोका जा सकता है। इनमें बाणगंगा क्षेत्र, धार्मिक अर्धकारी मंदिर क्षेत्र, छांजी छत, हिमकोटी तथा भवन पर मनोकामना भवन परिसर आदि प्रमुख है। भवन परिसर के 500 मीटर के दायरे में किसी भी श्रद्धालु को मार्ग पर ना तो रुकने की इजाजत होगी ना ही ठहरने की इजाजत होगी।

मां वैष्णो देवी भवन पर वही श्रद्धालु रुक सकेंगे जिनके पास अग्रिम बुकिंग होगी। दूसरी और निरंतर अनाउंसमेंट की जाएगी कि जो श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं वह सीधे आधार शिविर कटड़ा की ओर प्रस्थान करें और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भवन क्षेत्र में कहीं भी भीड़भाड़ ना हो। ताकि आपाधापी वाली कहीं भी स्थिति पैदा ना हो। इस पर विशेष ध्यान रहेगा।

क्राउड मैनेजमेंट कंट्रोल को लेकर पहले से ही श्राइन बोर्ड द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए जिसको लेकर जारी वर्ष में श्रद्धालुओं को अत्यधिक स्काईवॉक फ्लाई ओवर समर्पित कर दिया गया है। जिसके भीतर से होकर श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के निरंतर अलौकिक दर्शन कर रहे हैं और वापसी के लिए पारंपरिक मार्ग श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध है जहां से वह सीधे कटड़ा की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

वहीं खाद्य सामग्री के साथ खाने-पीने की चीजों को लेकर उचित स्टॉक किया गया है। एक और जहां करीब 700 सीसीटीवी कैमरे से लगातार वैष्णो देवी यात्रा पर निगाह रहेगी तो वही मां वैष्णो देवी भवन के साथ ही आधार शिविर कटड़ा में स्थापित कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी और पूरी यात्रा की निगरानी का जिम्मा सीईओ श्राइन बोर्ड के पास रहेगा। 30 और 31 दिसंबर को श्रद्धालुओं के लिए सभी पंजीकरण केंद्र खुले रहेंगे और श्रद्धालुओं को तड़के 4:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 तक आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त होगा।

श्रद्धालु कटड़ा के मुख्य बस अड्डे पर स्थापित मुख्य पंजीकरण केंद्र के साथ ही कटड़ा रेलवे स्टेशन, निहारिका कंपलेक्स, प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी, नए ताराकोट मार्ग के प्रवेश द्वार, जम्मू स्थित वैष्णवी धाम, जम्मू एयरपोर्ट, कटरा में काउंटर नंबर दो अन्तराज्य बस अड्डा आदि स्थानों से आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त कर सकता है और कार्ड लेना सभी श्रद्धालुओं के लिए अनिवार्य है। इसके बिना किसी भी श्रद्धालु को वैष्णो देवी यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी।

श्रद्धालु वैष्णो देवी यात्रा के दौरान मास्क जरूर पहनें

वहीं देश में एक बार फिर बढ़ते करोना के मामलों को लेकर अंशुल गर्ग ने कहा कि जम्मू कश्मीर में फिलहाल इस तरह की कोई स्थित नही है और सरकार की तरफ से भी किसी भी तरह के दिशा निर्देश नहीं मिले हैं जैसे ही दिशा निर्देश प्राप्त होंगे उनका पालन श्राइन बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इसके अलवा श्रद्धालु वैष्णो देवी यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए मास्क पहने और भीड़भाड़ से बचें। नव वर्ष के आगमन को लेकर दिव्यांग श्रद्धालु हो या फिर मरीज या फिर बुजुर्ग आदि ऐसे श्रद्धालुओं के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं और श्राइन बोर्ड के बस अड्डे पर निहारिका कंपलेक्स कार्यालय में काउंटर स्थापित किया गया है जहां से श्रद्धालु संपर्क कर सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

0 Response to "Mata Vaishno Devi: नई साल पर भीड़ को देखते हुए किए गए पुख्ता इंतजाम, 31 दिसंबर को श्रद्धालुओं को जारी होगा विशेष यात्रा कार्ड"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status