स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह पर आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ 511 यूनिट रक्तदान
पालिकाध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी ने रक्तदान कर बढाया रक्तदाताओं का हौंसला
मालपुरा।सेवा भारती समिति मालपुरा एवं रोटरी क्लब मालपुरा सिटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को महेश सेवा सदन मालपुरा में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह एवं तृतीय विशाल रक्तदान शिविर 2024 का उद्घाटन भारतमाता व विवेकानंद जी के चित्रों की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। समारोह में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व भू-जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और सेवा भारती समिति राजस्थान के संगठन मंत्री मूलचंद सोनी, विशिष्ट अतिथि सेवा भारती समिति जयपुर प्रांत संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद, पालिकाध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी, महावीर प्रसाद सुराशाही, एडवोकेट रवि कुमार जैन सहित अतिथियों ने ने किया। समारोह के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि रक्त किसी कारखाने में नहीं बनता, केवल मानव शरीर इसका निर्माण करता है। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। संकट के समय रक्तदाताओं द्वारा दिए गए रक्त से ही किसी के जीवन को नया जीवन मिलता है। पालिका अध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। कैबिनेट मंत्री को आयोजन समिति ने जनता की ओर से समारोह में दो मांग पत्र भी दिए। जिनमें डेयरी तिराहे पर विवेकानंद स्मारक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रोमा हाॅस्पिटल व ब्लडबैंक की मांग की गई। जिस पर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल ने ट्रोमा हाॅस्पिटल व ब्लडबैंक की शीघ्र स्वीकृति एवं नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी ने विवेकानंद स्मारक निर्माण की सहमति प्रदान की। समारोह में स्वागत गीत व विवेकानंद जी के प्रेरक गीत बालिका आदर्श विद्या मंदिर आदर्शनगर मालपुरा की बालिकाओं ने प्रस्तुति दी। मंच पर एक तरफ भारत माता व दूसरी तरफ विवेकानंद जी की सजीव छवि ने सभी का मनमोह लिया। इस दौरान रोटरी क्लब मालपुरा सिटी अध्यक्ष डॉ. अंकित जैन, सेवा भारती समिति अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जैन, एडवोकेट रवि कुमार जैन, एडवोकेट राजकुमार जैन, प्रहलाद राय गोवला, डॉ. राजाराम शर्मा, डॉ. राकेश जैन, शेरसिंह राजावत, डॉक्टर राजकुमार गुप्ता, रेखा देवी मेमोरियल नर्सिंग स्कूल के प्राचार्य बाबुलाल सैनी, आयोजन समिति के प्रवक्ता भानु प्रताप नामा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में रेखा देवी मेमोरियल नर्सिंग स्कूल के प्रशिक्षणार्थियों ने अपना पूरा सहयोग प्रदान किया।

0 Response to " स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह पर आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ 511 यूनिट रक्तदान"
एक टिप्पणी भेजें