Advertisement

 विकसित भारत की परिकल्पना के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस संपन्न

विकसित भारत की परिकल्पना के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस संपन्न



टोंक। नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वाधान में सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस का  कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ऋतु दीदी एवं दिनेश बुंदेल रहें। इस अवसर पर लाईव प्रसारण कार्यक्रम की शुरूआत दिनेश बुंदेल के मंत्रमुग्ध कर लेने वाले वंदे मातरम उद्धबोधन के साथ शुरू हुआ। युवाओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि युवाओं के उठो जागो एवं तब तक मत रुको जब तक तुम्हें तुम्हारे लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए, ‘‘खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है’’, स्वामी विवेकानंद के ऐसे विचारों से लोगों एवं विशेषकर युवाओं के भीतर क्रांति पैदा होती है। स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन का कण-कण देश को समर्पित कर दिया। ऋतु दीदी ने इस नववर्ष में हमें नई सोच नवीन विचारों अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है, पुरानी मान्यताओं पुरानी गलतियों को स्वीकार करें उनकी चैन को तोड़ते हुए नवीन सकारात्मक विचारों के साथ स्वयं को परिवर्तन करना है। ख़ुद को अच्छा बना कर अच्छे व्यक्तियों की तलाश को पुरा करना है। परमात्मा से कनेक्शन जोड़ कर ध्यान के अभ्यास से अपने अन्दर की शक्तियों को भरपूर कर असंभव को भी सम्भव बनना है। बुरी आदतों से मुक्त होना है। स्वयं सशक्त बनए स्वस्थ बन भारत को विकसित बनाना है। राजेन्द्र पराणा ने कहा इस साल 2024 में स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती मनाई जा रही है। स्वामी विवेकानंद समाज सुधारक एवं सेवक होने के साथ ही आध्यात्मिक गुरु भी थे, जिन्होंने देश-दुनिया को धर्म व अध्यात्म का पाठ पढ़ाया। उनके द्वारा दिए संदेश एवं उनके विचार युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए। महाविद्यालय प्राचार्य लोकेश कुमार शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके प्रसिद्ध संदेश एवं अनमोल विचारों के बारे में विवेकानंद जी के ये विचार आपको सफलता की ओर आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करेंगे और इससे आपका जीवन बदल जाएगा। कार्यक्रम भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न विभागों की स्टालों का प्रर्दशन भी हुआ। 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम नासिक महाराष्ट्र के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को लाईव प्रसारण के माध्यम से युवाओं को दिखाया गया। माई भारत के बैज सभी को वितरित किए गये। कार्यक्रम के अन्त में जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार ने आयेे हुए सभी अतिथियों एवं जिलेंभर से पधारे युवाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार तुलसीराम मीणा, नेहरू नवयुवक मण्डल बृजलालनगर अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सत्यनारायण मीणा, पिंकी सैनी, मनीष बैरवा, राहुल शर्मा, श्योजीराम धाकड़, अशोक सैनी, विजेन्द्र सिंह राजावत, कन्हैया लाल अहिरवाल आदि सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। विकसित भारत की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर डॉ. सुषमा पांडे एवं सहायक आचार्य महावीर सिंह ने किया।

0 Response to " विकसित भारत की परिकल्पना के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस संपन्न"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status