सोने चांदी के कीमती आभूषण सहित 60 हजार रूपये की नकदी चोरी
शनिवार, 13 जनवरी 2024
Comment
निवाई | स्थानीय दीनदयाल कालोनी की गली नम्बर 1 में एक सूने मकान से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी कीमत आभूषण सहित 60 हजार रूपये की नकदी चुराकर ले गए। पीडित भोमपाल शर्मा निवासी पराणा हाल निवासी दीनदयाल कालोनी ने बताया कि वह दीनदयाल कालोनी में अपने नये मकान पर रहता था दो दिन से वह अपने पुराने मकान में रहने लग गया। शुक्रवार को कॉलोनीवासियों ने सूचना दी कि आपके मकान के ताले टूटे हुए है और गेट खुले है जिस पर भोमपाल ने मौके पर पहुंचकर कमरों की तलाशी ली जिस पर आलमारी के ताले टूटे हुए थे एवं सामान बिखरा हुआ था एवं आलमारी में रखे सोने की अंगुठी, मंगलसूत्र, सोने के आठ मोती, चांदी की चूडियां, चांदी के सिक्के, सोने की चेन, चांदी की कटोरी व गिलास सहित 60 हजार रूपये गायब मिले। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करके मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 Response to " सोने चांदी के कीमती आभूषण सहित 60 हजार रूपये की नकदी चोरी"
एक टिप्पणी भेजें