केरियर डे के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती
शनिवार, 13 जनवरी 2024
Comment
निवाई | शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस एवं केरियर डे के रूप में धूमधाम से मनाया गया। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. आरपी चौधरी, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट कौशलकुमार चौधरी, मदनलाल चौधरी एवं पूर्व छात्रा फहीम बानो रही। प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी ने बताया कि विवेकानंद ने कहा था कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य हासिल ना हो जाए। मंच संचालन विकास गुर्जर एवं रमेशचंद मीणा ने किया। इसी प्रकार स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विवेकानंद जयंती पर केरियर मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधार्थियो ने केरियर संबंधि विभिन्न स्टाल और प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा से कमल, पुलिस थाने के पराग, मोदी यूनिवर्सिटी से हरिओम शर्मा, महावीर, कीर्ति व मंजिल परियोजना से ओमप्रकाश उपस्थित रहे। प्राचार्य देवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि विद्यालय में एक रोजगार प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसी प्रकार रामकृष्ण विवेकानन्द सेवा समिति निवाई के तत्वावधान में विवेकानन्द सार्धशती समारोह के तहत युवा दिवस पर पांचजन्य सभागार में समारोह का आयोजन हुआ जिसमें विवेकानन्द के जीवन पर छात्र-छात्राओं बायोग्राफी दिखाई गई। आयोजक बंसत कुमार आसोपा ने बताया कि इस अवसर पर प्रश्रोत्तरी कार्यक्रम आयोजित जिसमें सही जवाब देने वाले 25 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवस पर प्रधानाचार्य सुरेशचन्द पारीक, गिर्राज गुर्जर, टीकमचन्द, अवधेश राजवंशी, नाथूलाल गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद थे। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय में एनवाईएफ में प्रधान मंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण सत्र मोबाईल पर लिंक के माध्यम से की। समारोह में स्वागत भाषण, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर दीपकराज जैन ने की। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरिया में आयोजित केरियर डे पर छात्राओं ने नर्स, वकील, डॉक्टर, टीचर, पुलिस, इंजिनियर की पौशाक पहनकर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य कनेश मीणा व कार्यक्रम प्रभारी कन्हैयालाल ने जानकारी दी। इसी प्रकार आराधना विद्या मंदिर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता प्रो. जीपी वर्मा रहे। इस अवसर पर निदेशक केसी शर्मा ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप प्रचार्य मोहम्मद गनी, प्राचार्या शिल्पी शर्मा, सविता शर्मा, सुमेन्द्र, रेखा शर्मा, निराला व मनीष जांगिड एवं चेतना विजय सहित कई शिक्षक मौजूद थे। पंचायत सीन्दरा की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या कृतिका शर्मा के सानिध्य में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इसी प्रकार एकलव्य मॉडल स्कूल में कैरियर डे मनाया। व्याख्याता चंद्रप्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि मोदी यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्थानीय विद्यालय में कैरियर डे का आयोजन किया गया जिसमें डॉ के एन मोदी विश्वविद्यालय से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रेनू, मंजू एवं खेल कोच इंद्रजीत शर्मा ने करियर संबंधित जानकारी दी। प्रधानाचार्य रामचरण मीणा ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सुषमा अग्रवाल, शीला मीना, अंकित मीना, गिरिराजप्रसाद शर्मा, दीपक सेन, लालचंद रैगर, संपत मीणा, हंसराज मीणा, सीता मीणा, मंजू मीणा, उमा वैष्णव, संतरा बैरवा, लालचंद रैगर, रंजीत तंवर सुनीता चौधरी, संजय सोनी, उर्वशी शर्मा सहित कई अध्यापक मौजूद थे। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस्सी में प्राधानाचार्या कुशमकोशिक के सानिध्य में स्वामी विवेकानंद की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण मीणा रहे। इस अवसर पर यूनियन बैंक प्रबंधक हितेशकुमार सामरिया, फील्ड ऑफिसर सुरेशचंद मीणा, पत्रकार बाबूलाल पोसवाल, आईआईटी दिल्ली सियाराम सिराधना, रामराज मीणा, जोया अमरीन खान, कैलाश खटाणा, रमेशकुमार वर्मा, चांदमल मीना, हनुमानप्रसाद मीणा, प्रहलाद बैरवा, निर्मल शर्मा, हरिकेश मीना, पीटीआई मीनाक्षी गुर्जर, सुरेशचंद्र बैरवा, चन्द्रप्रकाश अजमेरा, धर्मेंद्र चौधरी, आरडी यादव सहित कई शिक्षक मौजूद थे। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरथला में आयोजित केरियर डे पर मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर आरएल मीना, राजेश तंवर, प्रधानाचार्य गिरिराजप्रसाद गुर्जर, एसडीएमसी सदस्य राजेंद्र सिंह भाटी द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

0 Response to " केरियर डे के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती "
एक टिप्पणी भेजें