Advertisement

 रास्ते में कीचड जमा होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

रास्ते में कीचड जमा होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन



निवाई | गांव के वार्ड नंबर 7 में पशु चिकित्सालय के समीप रास्ते पर कीचड़ व गंदा पानी भरा रहने से आवागमन अवरूद्ध होने से लोगों ने नाराज होकर रास्ते पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बैरवा मोहल्ले के लोगों ने शुक्रवार को सुबह 8 बजे ही रास्ते पर बाड़ व कांटे लगाकर रास्ता रोक कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में कीचड़ व गंदा पानी भरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना के बाद तहसीलदार अजीत कुमार बुंदेला व सरपंच शिवजी राम जाट ने मौके पर पहुंचकर रास्ते को सुधारने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझाया और जाम खुलवाया।

0 Response to " रास्ते में कीचड जमा होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status