Advertisement

 विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का हुआ आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का हुआ आयोजन



निवाई | सिरस में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में वेन में फिल्म के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में पंजीकरण करवाने के साथ योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी, संकल्प, धरती करे पुकार, मेरी कहानी मेरी जुबानी के अनुभव साझा किये। संकल्प यात्रा का सरपंच शिवजीराम जाट के नेतृत्व में स्वागत किया गया। शिविर में मेडिकल विभाग ने आयुष्मान कार्ड बनाए व उज्जवला गैस के नए कनेक्शन देने के साथ ही उज्जवला गैस के लिए केवाईसी की गई। शिविर में नायब तहसीलदार अरविंद शर्मा, सहायक विकास अधिकारी चिरंजी लाल मीणा, गिरदावर जगदीश स्वामी, हल्का पटवारी अनिल कुमार, ग्राम विकास अधिकारी किशनलाल, पंचायत समिति सदस्य शोभाग खंगार, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी शैलेंद्र चौधरी, चिकित्सा अधिकारी तुलसीराम मीणा, डॉक्टर सचिन करोल, गोपाल धाकड़, ग्रामसेवक भंवरलाल, राजू जायसवाल, रामजीलाल जाट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Response to " विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का हुआ आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status