क्वार्टज पत्थरों से भरे हुए 6 डम्पर जब्त
मंगलवार, 23 जनवरी 2024
Comment
निवाई। बरोनी थाना पुलिस ने क्वार्टज पत्थरों से भरे हुए 6 डम्पर जब्त किए हैं। थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने राज्य सरकार के निर्देशों पर अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को गस्त के दौरान गांव बहड से क्वार्टज पत्थरों से भरे हुए 6 डम्पर जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार चालकों को गिरफ्तार किया है। डम्परों में करीब 150 टन पत्थर भरा हुआ था।

0 Response to "क्वार्टज पत्थरों से भरे हुए 6 डम्पर जब्त"
एक टिप्पणी भेजें