बालाजी के मंदिर पर पौषबडा महोत्सव का हुआ आयोजन
बुधवार, 24 जनवरी 2024
Comment
निवाई। बस स्टेण्ड पर स्थित बालाजी के मंदिर पर पौषबडा महोत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर पुजारी परसराम शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर बालाजी की प्रतिमा पर चौला चढाया गया तथा फुलों से विशेष झांकी सजाई गई। महोत्सव को लेकर बालाजी के दरबार में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई जिसे देखने के लिए श्रद्धालु उमड पडे। इस दौरान सत्संग मंडल द्वारा सुन्दर काण्ड व हनुमान चालीसा के पाठ कर संगीमय भजनों की प्रस्तुतिया दी गई। इस दौरान बालाजी के पौषबडों का भोग लगाकर अरती करके प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर वैद्य प्रहलाद गौतम, मुकेश शर्मा, रमेशचंद वर्मा, रामचन्द्र कृपलानी, श्याम स्वामी, अनिल तंबोली, मनीष जैन, लक्ष्मीचंद शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
पौषबडा महोत्सव को लेकर बस स्टेण्ड पर स्थित बालाजी की सजाई गई छप्पन भोग की झांकी।

0 Response to "बालाजी के मंदिर पर पौषबडा महोत्सव का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें