कृषि महाविद्यालय में पराक्रम दिवस मनाया
निवाई। कृषि महाविद्यालय झिलाय में मंगलवार को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती के उपलक्ष्य में पराक्रम दिवस मनाया गया। जिसमें नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की तस्वीर पर माला व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. भगवानसिंह धाकड ने सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुये बताया कि उनके जीवन को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया जाता हैं। साथ ही बताया कि नेताजी ने विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालय केम्ब्रिज से पडाई की तथा देश हित में प्रशासनिक सेवा से त्याग पत्र देकर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया एवं आजाद हिन्द फौज का गठन किया। एनएसएस प्रभारी आकाश तंवर ने बताया कि सुभाष चन्द्र बोस ने दिल्ली चलो एवं तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा जैसे नारों द्वारा देशवासियों नई शक्ति का संचार किया। देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए वो 11 बार जेल में गये। उनके द्वारा दो पुस्तकों का भी लेखन कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक आचार्य राजवीर सिंह सहित कॉलेज के रामलाल मीणा, रमेश गौत्तम, चन्द्रप्रकाश स्वर्णकार एवं दिनेश चौधरी व सभी विद्यार्थीगण मौजूद।

0 Response to "कृषि महाविद्यालय में पराक्रम दिवस मनाया"
एक टिप्पणी भेजें