विवेकानन्द जयन्ती समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित
शनिवार, 13 जनवरी 2024
Comment
टोंक। विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर विवेकानन्द पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। विवेकानन्द शिक्षा समिति के संस्थापक सचिव रमेश काला ने बताया कि शोभायात्रा को विवेकानन्द शिक्षा समिति के अध्यक्ष व पार्षद भागचन्द जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्र्रसाद बैरवा एवं मणिन्द्र सिंह लोदी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा विद्यालय से प्रारम्भ होकर राज टाकीज रोड़ होती हुई विवेकानन्द सर्किल पहुंची, जहाँ अतिथिगण अति. जिला कलेक्टर टोंक डॉ. सूरज सिंह नेगी, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मीना लसारिया, अति. जिला शिक्षा अधिकारी चोथमल चौधरी, प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. कोठी नातमाम शंकर शम्भू गोगवाल, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, भाजपा जिलाध्याक्ष राजेन्द्र पराना, शिक्षा परिवार जिलाध्यक्ष शब्बीर नागौरी, भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष हितेश कुमार, जिलाध्यक्ष अषोक कासलीवाल, सचिव रमेश काला, वित्त सचिव राधेश्याम शर्मा, बाबूलाल जैन राणोली, प्रकाश सोनी पटवारी, पदम जैन अलियारी, रमेश चन्द चौधरी, बाबूलाल शर्मा व अभिभावकगण द्वारा विवेकानन्द सर्किल पर स्वामी विवेकानन्द के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन किया गया। स्वामी विवेकानन्द की झांकी भी सजाई गई। शोभायात्रा से पूर्व विवेकानन्द केन्द्र अजमेर से भारत मार्गव ने विवेकानन्द के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो को अपनाने पर बल दिया व छात्र-छात्राओं को लक्ष्य तय करके कैरियर के प्रति जागरूक रहने का आहवान किया। कोटा से विजय सिंह सूचना केन्द्र अधिकारी ने कहा कि विवेकानन्द भारत के उत्धान के बारे में सोचने वाले महापुरूष थे। हम वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़े प्रत्येक मानव में राष्ट्र सेवा का भाव जाग्रत होना चाहिए। गिरिराज गर्ग सी.ओ. स्काउट ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में सब के सुख की कामना समाहित है। युवा पीढ़ी विवेकानन्द के पद चिन्हों पर चलेगी तो देश का मस्तक ऊंचा होगा। इसके पश्चात विवेकानन्द स्कूल परिसर में विवेकानन्द जयन्ती सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को भारत विकास परिषद वित्त सचिव राधेश्याम शर्मा, विवेकानन्द शिक्षा समिति के सचिव रमेश काला, निदेशक विवेक काला, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, प्रभारी आनन्द दीक्षित व मोअज़्जम अहमद, मेहनाज़ नकवी, अक्षिता पाटीदार, द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के ज़हीर अहमद, विनोद स्वामी, हेतराज महावर, गणपत तेसरा, पुरूषोत्तम सोनी, देशराज सिंह, पवन महावर, लोकेश बैरवा, मुमताज़ जमानी, संतोष कपूर, सरिता मित्तल, निधि जैन, रूशदा उमर एवं सोनू पालीवाल आदि मौजूद थे।

0 Response to " विवेकानन्द जयन्ती समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें