Advertisement

 सैंट सोल्जर महिला महाविद्यालय में योगाभ्यास, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया

सैंट सोल्जर महिला महाविद्यालय में योगाभ्यास, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया



टोंक।  सैंट सोल्जर महिला महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर में योगाभ्यास, वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रिया सक्सैना ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय निदेशक बाबूलाल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होने इस अवसर पर छात्राओं को इस शिविर में भाग लेने तथा राष्ट्र सेवा हेतु समर्पण का भाव रखने का संदेश दिया। उन्होने कहा कि युवा शक्ति हमारी राष्ट्रीय धरोहर है। महाविद्यालय प्रबंध निदेशक हितेश शर्मा ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन चरित्र से छात्राओं को परिचित करवाया और कहा कि युवाओं को संकल्पबद्ध होकर राष्ट्र सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अवधेश पारीेक ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्राओं को दिखाया तथा उस पर छात्राओं से विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वंय सेविकाओं सहित राघवेंद्र सिंह नामा, शिप्रा सक्सेना, आकांक्षा शर्मा, अमित रणवाल, हरिशंकर शर्मा, राजेश कुमार पटवा, अरूण गर्ग, हरिओम शर्मा जेबा, नाजिया खान, प्रेरणा चौरासिया, मोहम्मद जुबेर, निकेता तिवारी, आएशा सिद्दिकी, शादमा परवीन, जीना सबीहा, नितिश शर्मा, गणेश चन्द सैनी एवं अजरा परवीन आदि मौजूद थे।

0 Response to " सैंट सोल्जर महिला महाविद्यालय में योगाभ्यास, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status