Advertisement

पौष बड़ा व पीपल विवाह में उमडे श्रद्धालुु

पौष बड़ा व पीपल विवाह में उमडे श्रद्धालुु

 


निवाई। रीको बालाजी मंदिर में सोमवार को पौष बड़ा व पीपल विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। वार्ड पंच विष्णु शर्मा महाराजपुरा ने बताया कि पीपल विवाह में सीतारामजी मंदिर पलेई से भगवान श्री शालिग्राम जी की बारात गाजे-बाजे के साथ रीको बालाजी मंदिर पहुंची। बारात का मार्ग में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जहां पलेई सरपंच भवानी सिंह राजावत व मोना कंवर ने पीपल विवाह में कन्यादान किया। रतिराम चौधरी, गोपाल सिंह व सीताराम ने बताया कि भगवान श्री हनुमान जी महाराज का पंचामृत से स्नान करवाकर विशेष झांकी सजाई गई। तदोपरांत संगीतमय सुंदरकांड व रामधुनी की गई। इस दौरान बालाजी के पौष बड़े का भोग लगाकर पंगत प्रसादी जिमाई गई। जिसमें आस-पास के गांव व कालोनियों में रहने वाले लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

0 Response to "पौष बड़ा व पीपल विवाह में उमडे श्रद्धालुु"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status