श्योसिंहपुरा, वजीराबाद व खलीलाबाद में निकाली कलश यात्रा
मंगलवार, 23 जनवरी 2024
Comment
निवाई। सिरस में श्रीराम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर सोमवार को श्योसिंहपुरा, वजीराबाद, खलीलाबाद में कलश यात्रा निकाली गई। सिरस गांव के दादू पंथी बालाजी मंदिर में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ किए। श्योसिंहपुरा में कलश यात्रा निकालकर रामधनी का आयोजन हुआ। खलीलाबाद मौजा व वजीराबाद गांव में सुबह ठाकुरजी की शोभायात्रा व प्रभात फेरी रामधूनी के साथ निकाली। जिससे संपूर्ण वातावरण राम में हो गया।

0 Response to "श्योसिंहपुरा, वजीराबाद व खलीलाबाद में निकाली कलश यात्रा"
एक टिप्पणी भेजें