लोकसभा आम चुनाव 2024......सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने सेक्टर का कर रहे है भ्रमण
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर: अशोक शर्मा)
टोंक। निर्वाचन विभाग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) टोंक के निर्देश पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) टोंक के निर्देशन में लोकसभा आम चुनाव 2024 में नियुक्त सेक्टर ऑफिसर व पुलिस सेक्टर ऑफिसर्स का कार्यालय उपखंड अधिकारी टोंक में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम टोंक ने सेक्टर ऑफिसर्स को सभी संबंधित सूचनाओं को समयानुसार संपादित कर अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय शाखा प्रभारी रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि सेक्टर ऑफिसर्स व पुलिस सेक्टर ऑफिसर्स रविवार एवं सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान एसएलएमटी विमल कुमार जैन ने भ्रमण के दौरान सेक्टर ऑफिसर को अपने सेक्टर के मतदान केंद्रों की आधारभूत सुविधाएं, भयग्रस्त/असुरक्षित महसूस करने वाले मतदाताओं की पहचान, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान एवं वीएम एवं एसओ 2 एवं 3 प्रपत्र व प्रारूपों के बारे में विस्तार से समझाया।

0 Response to " लोकसभा आम चुनाव 2024......सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने सेक्टर का कर रहे है भ्रमण"
एक टिप्पणी भेजें