Advertisement

विजयवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान सम्पन्न

विजयवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान सम्पन्न



मतगणना 17 को अजमेर में

(रिपोर्टर: अशोक शर्मा) 

टोंक । अखिल भारतीय विजयवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में डटे तीन उम्मीदवारों के लिए रविवार को सवाई माधोपुर चौराहा स्थित महासभा भवन टोंक में मतदान सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में मतदान शुरू होने के बाद सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक मतदान की गति धीमी रही, जिस दौरान कभी एक तो कभी दो-तीन की संख्या में मतदान के लिए पात्र सदस्य पहुंच रहे थे, लेकिन दोपहर बाद से मतदान के लिए लोगों की भीड़ आने लगी, जहाुं सांय 4 बजे सम्पन्न हुए मतदान में टोंक शहर, टोंक ग्रामीण, दूनी व पीपलू सर्किल के कुल 1 हजार 468 मतदाताओं में से 1 हजार 254 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केन्द्रीय उप-चुनाव अधिकारी टोंक रवि प्रकाश विजय ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कोटा के पूर्व महापौर महेश कुमार विजयवर्गीय, इन्दौर के प्रमोदराम विजयवर्गीय एवं जयपुर की शुभांगी विजयवर्गीय चुनाव मैदान में हैं। उन्होने बताया कि टोंक में 1 हजार 468 मतदाताओं में से 1 हजार 254,  मालपुरा में 839 में से 427, निवाई में 429 में से 399, देवली में 137 में से 114 एवं सवाईमाधोपुर में 290 मतîदाता में से 79 मत डले हैं। इस प्रकार टोंक प्रदेश क्षैत्र में कुल 3 हजार 163 मतदाता है, जिनमें से कुल 2 हजार 273 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। उन्होने बताया कि 17 फरवरी को अजमेर स्थित महासभा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में मतगणना होगी।

0 Response to "विजयवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान सम्पन्न"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status