कांनि. राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)
टोंक। पुरानी टोंक थाना क्षैत्र के बमोर रोड़ पर मोटरसाईकिल पर जाती हुई महिला से नथ लूट की वारदात की सूचना पर पुरानी टोंक थाने के कांनि. राजेश कुमार ने बहादुरी से कार्य करते हुए दोनों आरोपियों को पकडऩे में अहम भूमिका निभाई है। पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने बताया कि कानि. राजेश कुमार ने कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार लगन, मेहनत एवं कुशलता से कार्य करते हुए पुलिस विभाग को गौरवान्वित करते रहेगें। जिला पुलिस की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। लूट की वारदात में दोनों आरोपियों को पकडऩे में पुरानी टोंक थाने के कांनि. राजेश कुमार ने अहम भूमिका निभाने पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

0 Response to " कांनि. राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित"
एक टिप्पणी भेजें