Advertisement

 बसन्त पंचमी महोत्सव एवं माँ सरस्वती पूजन दिवस  मनाया

बसन्त पंचमी महोत्सव एवं माँ सरस्वती पूजन दिवस मनाया



(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)

टोंक। च्यवनगौड़ ब्राह्मण समाज टोंक द्वारा बंसत पंचमी महोत्सव एवं सरस्वती पूजन दिवस एंजल किड्स होम सेक्टर 4 हाउसिंह बोर्ड  में मनाया गया । टोंक-भगवतगढ थान सचिव घनश्याम कांदला ने बताया कि बुधवार को च्यवन गौड ब्राह्मण बारागांव समाज के आराध्य कुलगुरु-पितामह दादा महर्षि च्यवन ऋषि जन्मोत्सव के पावन पर्व बसन्त पंचमी एवं माँ सरस्वती पूजन दिवस को एंजल किड्स होम सेक्टर 4 हाउसिंह बोर्ड में टोंक भगवतगढ़ थान अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में हर्षोउल्लास से मनाया गया । बसन्त पंचमी एवं माँ सरस्वती पूजन के बाद उपस्थित समाज बन्धुओं की बैठक आजोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष द्वारा अखिल भारतीय आम चौरासी च्यवनगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा 26 अप्रेल को मालपुरा थान के ग्राम सीतारामपुरा में आयोजित होने वाले समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को एकजुट होकर सफल बनाने हेतू चर्चा की गई । इस अवसर पर रामप्रसाद शर्मा, गिरिराज प्रसाद चैनपुरा, यंशवत शर्मा, दिनेश महादेवाली, राजीव शर्मा, गिर्राज गुरूकुल,  देवराज शर्मा, सियाराम देवरी, राजाराम शर्मा, हरिओम, रूपकिशोर शर्मा, रामजीलाल, विष्णु शर्मा एवं शंभू शर्मा आदि मौजूद थे।

0 Response to " बसन्त पंचमी महोत्सव एवं माँ सरस्वती पूजन दिवस मनाया"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status