व्यावसायिक शिक्षा के दल ने कोटा शहर का किया भ्रमण
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय झिलाय में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के पर्यटन विषय के अंतर्गत बालिकाओं एवं शिक्षकों का एक दल एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु कोटा शहर का भ्रमण किया। उप प्राचार्य सांवरमल जाट ने बताया कि भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने कोटा शहर के बहुप्रसिद्ध चंबल रिवर फ्रंट का भ्रमण किया जहां छात्राओं को राजस्थानी संस्कृति, भारतीय एवं वैश्विक धरोहरों के मॉडल देखने को मिले, साथ ही साथ चंबल माता की विशाल मूर्ति, कोटा बैराज, कोटा थर्मल आदि भी देखने को मिले। जिन्हें देखकर सभी ने रोमांचित महसूस किया। भ्रमण के दौरान दल ने ऐतिहासिक भवनों एवं धरोहरों के साथ-साथ राजस्थानी संस्कृति के भी दर्शन किए, जिनमें कालबेलिया नृत्य, चरी नृत्य, तेजा गायन के साथ कच्ची घोड़ी नृत्य, मुख से अग्नि वर्षा आदि को देखकर सभी अभिभूत हुए और रोमांचित महसूस किया। भ्रमण दल को प्रधानाचार्य मंजू मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण में व्याख्याता महावीर सिंहल, कैलाश चौधरी, अनिता जैन, श्वैता अग्रवाल सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

0 Response to " व्यावसायिक शिक्षा के दल ने कोटा शहर का किया भ्रमण "
एक टिप्पणी भेजें