राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | गांव बगड़वा के नन्दघर परियोजना की सहयोगी संस्था ममता हैल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के तत्वाधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर समुदाय के लोगों के साथ जागरूकता सत्र आयोजित किया जिसमें ममता संस्थान के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक छत्रधर योगी, केदार शर्मा द्वारा इस सत्र में उपस्थित महिला पुरुषों को स्वच्छता और साफ सफाई तथा सामान्य परिवेश में पाए जाने वाले कृमि जीवाणुओ की जानकारी दी। इनकी गंभीरता पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इनसे बचाव के लिए बार बार साबुन से हाथ धोने, घर पर खाने की वस्तुओं को ढककर रखने, बच्चों को मिट्टी में खेलने पर साबुन से अच्छी तरह सुमन विधि से हाथ धुलवाने के बारे में बताया। इस दौरान पर्यवेक्षक छत्रधर योगी एव केदार शर्मा द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को सुमन विधि से हाथ धुलवाकर उन्हें रोजाना इसी तरह साबुन से हाथ धोने की शपथ दिलाई। छत्रधर योगी एव केदार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर राणोली, लोहरवाड़ा, जयकिशनपुरा, नानेर व झिराना सहित विभिन्न नन्दघर क्षेत्रों में ग्रामीणों को जागरूक किया।

0 Response to " राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक"
एक टिप्पणी भेजें