कृषि मंडी में भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर में धूमधाम से मनाया पाटोत्सव
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | शनिवार को व्यापार मंडल के तत्वावधान में कृषि मंडी में स्थित भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर पाटोत्सव महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंडी व्यापारी शिवप्रकाश पारीक व सुनील अग्रवाल ने बताया कि शनिवार की सुबह की मंदिर पुजारियों ने भगवान लक्ष्मीनारायण, गुप्तेश्वर महादेव व वीर हनुमानजी का पंचामृत से मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया तथा भगवान को आकर्षक पोशाक पहनाकर भव्य श्रृंगार किया गया। दोपहर में महिला मंडल के तत्वावधान में भजनामृत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजनों पर महिलाओं ने जमकर भक्तिनृत्य किया। तत्पश्चात भगवान के भोग लगाया गया और मंदिर अध्यक्ष केदार खण्डेलवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया व ताराचंद बोहरा सहित कृषि मंडी व्यापारियों ने 151 दीपकों से भगवान की महाआरती की। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी करवाई गई। इस दौरान रामवतार घाटी, पारस जैन, अमित धामाणी, रवि टोडवाल, मुरारी पंडा, राजू नाटाणी व बुद्धराम चौधरी सहित कई मंडी व्यापारी मौजूद थे।

0 Response to " कृषि मंडी में भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर में धूमधाम से मनाया पाटोत्सव"
एक टिप्पणी भेजें