पानी ओर मृदा जांच करवाओ कृषक प्रशिक्षण में किसानों को किया जागरूक
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | उपखंड के उपतहसील दत्तवास में केंद्रीय प्रवर्तित सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना के तहत मृदा स्वास्थ्य कार्ड जागरूकता के लिए एक दिवसीय पानी ओर मृदा जांच करवाओ कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। संयुक्त निदेशक के के मंगल ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व और उपयोग तथा कृषि विभाग की अनुदान योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कृषि अधिकारी कजोड गुर्जर ने कृषकों को मृदा नमूने संकलन करना तथा फसलों के आवश्यक पोषक तत्वों तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार खाद उर्वरक उपयोग की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बीज निगम अधिकारी योगिता गुप्ता ने सरसो की किस्त आर एस 725, सरसो की किस्त गिर्राज चना की किस्म गणगौर गैहू राज 3077, राज 4037 जौ आर डी 2035 मुगफली आर जे 578 आदि जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र कृषि पर्यवेक्षक शिवम् खण्डेलवाल, मनीष बैरवा, बाबू लाल गुर्जर, हिंगोनिया जीएसएस अध्यक्ष मीठालाल मीणा, जीएसएस श्योजीराम फागणा, बृजमोहन मीणा, रुपेन्द्र सिंह राठौड़, रतनलाल मीणा, किशन बैरवा, सीताराम सोनी, बाबूलाल मीणा, सांवलराम मीणा, गिरधारीलाल जायसवाल व रामकेश मीणा सहित सैकड़ों पुरुष एवं महिला कृषक उपस्थित थे।

0 Response to " पानी ओर मृदा जांच करवाओ कृषक प्रशिक्षण में किसानों को किया जागरूक"
एक टिप्पणी भेजें