महिलाओं का भी हो विकास - नवरत्न शर्मा
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | स्थानीय नगरपालिका में शनिवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्व अधिकारी नवरत्न शर्मा व पार्षदों द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दी प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान अधिथियों द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह की सैंकडों महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। राजस्व अधिकारी नवरत्न शर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा हैं कि महिलाओं का भी विकास हो। महिलाओं के विकास के लिए सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं जिससे महिलाओं का उत्थान हो सके। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर कार्य करने वाले छोटे कारोबारियों जिनमें माला बनाने वाले, वाशिंग मशीन का काम करने वाले सहित अन्य कार्य से जुडे हुए लोगों को सात से 9 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता हैं। इसके बाद उनको 15 हजार रूपए की राशि दी जाती हैं। इस के अलावा थोडा बडा कार्य करने वालों को एक लाख रूपए का ऋण दिया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद कमलेश किराड, दयाराम चौधरी, विजय शर्मा, शंकरलाल सैनी, बाबूलाल सैनी, पृथ्वीराज टाटावत, संजय वर्मा, रामविलास बलाई, मंगलराम मीणा, गिर्राज जाट, राजस्व अधिकारी मनिष गौर व सहायक अभियंता राजेश बैरवा सहित कई कर्मचारी व पार्षद मौजूद थे।

0 Response to " महिलाओं का भी हो विकास - नवरत्न शर्मा"
एक टिप्पणी भेजें