अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मतदान आज
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए रविवार को मतदान किया जाएगा। प्रादेशिक चुनाव अधिकारी कृष्णगोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर तेरह प्रदेशों के 100 मतदान केन्द्रों पर 37 हजार 5 सौ 36 मतदाता मतदान करेंगे। निवाई चुनाव अधिकारी जितेंद्र विजयवर्गीय ने बताया कि टोंक प्रदेश के निवाई मतदान केन्द्र पर 429 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र सरस्वती विद्या मंदिर में सुबह 9 से सायं 4 बजे तक मतदान किया जा सकता हैं।
0 Response to " अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मतदान आज"
एक टिप्पणी भेजें