Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ



(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)

टोंक। सेंट जोसेफ  सी. सै. स्कूल में एन एस एस के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। एन एस एस कार्यक्रम  अधिकारी राजू लाल सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्याख्याता साधुराम राजवानी एवं सेंट जोसेफ  कॉलेज प्रिसिपल रिजवान अहमद रहे । अध्यक्षता विद्यालन के प्रधानाचार्य रतिराम चावड़ा ने की। कार्यक्रम  को सम्बोधित करते हुऐ  साधुराम  ने एन एस एस के महत्व व विद्यार्थियों ने एन एस एस के माध्यम से रचनात्मकता सहकारिता आपसी मेलजोल की भावना  बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कर्यक्रम अधिकारी राजू लाल सोनी ने एन एस एस के उद्देश्य व उसके विद्यार्थियों के भावी जीवन में मिलने वाले लाभों के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर व्याख्याता गणेश सेनी, राजकुमार यादव, मिथलेश शर्मा, राना परवीन, शमशाद अली, अर्चना शर्मा, मधु पाटीदार, मेहरुशुन्निसा, जितेन्द्र बैरवा आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य रत्तिराम चावड़ा ने मुख्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।  बुधवार एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजू लाल सोनी के नेतृत्व में एन एस एस स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण में साफ.-सफाई व स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। राजू लाल ने छात्रों को स्वच्छता को जीवन में उतरने तथा स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। छात्रों ने कार्यक्रम से प्रभावित होकर अपने भावी जीवन में स्वच्छता का संकल्प लिया।

0 Response to "राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status