Advertisement

 अखाड़ा पंचायत पगड़ी रस्म कार्यक्रम में अकबर खान ने लिया भाग

अखाड़ा पंचायत पगड़ी रस्म कार्यक्रम में अकबर खान ने लिया भाग



(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)

टोंक। अब्दुल वहीद खांन अखाड़े पर साबिर फ़ैमिली के द्वारा आयोजित अखाड़ा पंचायत पगड़ी रस्म कार्यक्रम में रेल लाओ संघर्ष समिति  के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने अतिथि के रूप में शिरकत की । साबिर फैमिली द्वारा उस्ताद शकिल साबिर ने माला पहनाकर व साफा बंधवाकर अकबर खान का सम्मान किया। कार्यक्रम में शकिल साबिर ने अपने बेटे मोहम्मद शाहरुख़ को उस्तादों एवं ख़लीफ़ों से पगड़ी बंधवाकर रस्म अदा की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने इस आयोजन के लिए शकिल साबिर को बधाई दी । कार्यक्रम में पूर्व उप-सभापति सलीमउद्दीन खान का भी साफा बंधवाकर सम्मान किया गया । इस मौके पर  प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ़  खांन, अच्छे मिंया, रफ़ीक खांन, आसिफ़ पार्षद, अब्दुल कदीर, ख़ालिद भाई, जिशान, मौलाना जमील, रागीब कैसरी, सरफराज़ कैसरी, उमा शकंर मीणा, शाहिद मियां, नासिर, ज़ाहिद उस्ताद, निज़ाम, मजीद, शहजादे, मास्टर रशीद, असलम, कासिम, महमूद, अतीक मामू एवं साजिद कैसरी  आदि मौजूद थे।

0 Response to " अखाड़ा पंचायत पगड़ी रस्म कार्यक्रम में अकबर खान ने लिया भाग"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status