ठाकुर मुरली मनोहर महाराज को करवाया नगर भ्रमण,श्रीमद् भागवत की निकाली शोभायात्रा
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | उपखंड के गांव चैनपुरा में बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद ठाकुर जी मुरली मनोहर जी महाराज नव निर्मित मंदिर में विराजमान हुए हुए। बुधवार की सुबह गांव चैनपुरा ठाकुर श्री मुरली मनोहर जी महाराज का अचार्य जगदीशप्रसाद शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजन कराकर नव निर्मित मंदिर में विराजमान कराया। इसके बाद भगवान की आचार्य महाआरती की गई। पं. जगदीश प्रसाद शर्मा व सुरेशचंद शर्मा ने बताया कि सुबह 9:15 बजे अमृत सरोवर तालाब के शिव शक्ति मंदिर से पंडितों द्वारा विधि विधान से 211 कलशों व श्रीमद् भागवत कथा ग्रंथ की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद कलश यात्रा जुलूस के रूप में रवाना हुई। कलशयात्रा में श्रद्धालु बैंड बाजे व ध्वजा के नाचते गाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में श्रद्धालु रामधुनी करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा के रूप में ठाकुर जी को नगर भ्रमण करवाया गया। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 14 से 21 फरवरी किया जाएगा जिसमें कथा वाचक राम सुमिरनदास वृंदावन द्वारा कथा वाचन होगा। संत बाबा हीरानंद जी महाराज की सानिध्य में समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजन किया गया।

0 Response to " ठाकुर मुरली मनोहर महाराज को करवाया नगर भ्रमण,श्रीमद् भागवत की निकाली शोभायात्रा"
एक टिप्पणी भेजें