800 टन जब्त की बजरी
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | बरोनी थानांतर्गत गांव ककराज में चारागाह भूमि पर अवैध रूप से हो रहे बजरी के स्टॉक को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश अनुसार अवैध बजरी खनन व परिवहन पर कार्यवाही के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को राजस्व विभाग, खनिज विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गांव ककराज में चारागाह भूमि पर अवैध रूप से किए हुए बजरी के स्टॉक को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान करीब 800 टन बजरी जब्त की गई है।

0 Response to " 800 टन जब्त की बजरी"
एक टिप्पणी भेजें