राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में छात्रों को यातायात सुरक्षा नियमों की जानकारी दी
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)
टोंक। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुलजार बाग विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पांचवे दिन शिविर सोमवार को आयोजित किया गया। विद्यालय की इन्र्चाज श्रीमती नीलू पवंार व यातायात पुलिस प्रभारी एएसआई भैरुलाल चौधरी व एनआईसी टोंक के अर्पित ने मां सरंस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन से शुरूआत की । पंचम दिवस के प्रथम सत्र में प्रार्थना के पश्चात चतुर्थ दिवस का प्रतिवेदन स्वयंसेवक मीनाश्री चौधरी ने प्रस्तुत किया एवं स्वयसेवकों द्वारा सूर्यनमस्कार का अभ्यास शालीनी गोधा के नेतृत्व में किया । यातायात पुलिस प्रभारी भैरुलाल चौधरी व अर्पित ने यातायात सुरक्षा नियमों की जानकारी दी । एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सारिका बंशीवाल ने बताया कि शिविर में आकर्षक कार्यशालाओं एवं इंटरैक्टिव सत्रों के अन्र्तगत सोमवार को विद्यालय में श्रुतिलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया । दिवस के अंतिम सत्र में स्वंयसेवकों की समूह गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नीलू पंवार, दिनेश जैन, महावीर प्रसाद, प्रदीप धतुरिया एवं सायमा खांन आदि मौजूद थे।

0 Response to " राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में छात्रों को यातायात सुरक्षा नियमों की जानकारी दी"
एक टिप्पणी भेजें