बैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक आज
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)
टोंक। बैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के तत्वाधान में बैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर 20 फरवरी मंगलवार को बैठक आयोजित की जायेगी। महामंत्री जगदीश लाल बैरवा एवं कार्यालय मंत्री रामकिशोर बैरवा ने बताया कि बैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर पीपल पूर्णिमा 23 मई को आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर 20 फरवरी मंगलवार को बैठक समिति अध्यक्ष रतनलाल महाराज बोरखंडी खुर्द की अध्यक्षता में प्रात: 11 बजे बैरवा समाज शंकर भगवान की बगीची अन्नपूर्णा सोरन रोड़ टोंक पर आयोजित की जायेगी।

0 Response to " बैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक आज"
एक टिप्पणी भेजें