Advertisement

 बालिका भागिदारी को बढ़ावा देने के लिए सन्दर्भ व्यक्तियों के साथ बैठक सम्पन्न

बालिका भागिदारी को बढ़ावा देने के लिए सन्दर्भ व्यक्तियों के साथ बैठक सम्पन्न





(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)

टोंक ।  अनिवार्य एवं नि:शुल्क शिक्षा के अधिकार के तहत विद्यालय मे प्रद्वत सुविधाओं एवं सेवाओं तक बच्चों की पहुंच सुनिश्चित  करने एवं शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण, अध्यापक प्रशिक्षण मे बालिकाओं के मुद्दों को सम्मलित करने, मीना एवं गार्गी मंच का प्रतिनिधित्व विद्यालय विकास योजना एवं विद्यालय प्रबंधन समिति मे सुनिश्चित करने के उदेश्य  से शिव  शिक्षा समिति रानोली एवं राइजअप समर्थित ‘‘शिक्षा  तक पहुंच बढ़ाने के लिए बालिका नेतृत्व पैरवी’’ परियोजना के तहत पीपलू मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे कार्यरत सन्दर्भ व्यक्ति रविन्द्र विजयवर्गिय, गोवर्धन प्रसाद स्वर्णकार, नरेन्द्र कुमार सोनी के साथ बैठक आयोजित की गई। परियोजना अधिकारी पूनम जोनवाल व सीताराम शर्मा ने बैठक के दौरान परियोजना के तहत मीना एवं गार्गी मंच के पूर्नगठन, नियमित बैठक आयोजन अमावस्या के दिन विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति, विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक आयोजन एवं पूर्नगठन की प्रगति से अवगत करवाया। पूनम जोनवाल ने बताया की बैठक के दौरान सन्दर्भ व्यक्तियों ने बालिकाओं की भागिदारी बढ़ाने, उनकी आवाज को सुनने के लिए एसएमसी एवं अध्यापकों को संवेदनशील  करने की बात कही है। सन्दर्भ व्यक्ति रविन्द्र विजयवर्गिय ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यालय विकास योजना निर्माण में बालिका सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।

0 Response to " बालिका भागिदारी को बढ़ावा देने के लिए सन्दर्भ व्यक्तियों के साथ बैठक सम्पन्न"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status